मनोरंजन

जोगन बनकर ममता चौधरी आई, सबके दिल पर छाई

Share now

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली

अपने पहले ही म्यूजिक वीडियो से धमाल मचाने वाली ममता चौधरी इस बार जोगन बन कर आईं और सब के दिलों पर छा गईं। सोमवार को अलीपुर स्थित एमएच वन रिसोर्ट में ममता चौधरी के दो नए म्यूजिक वीडियो जारी किए गए। दोनों ही वीडियो काफी अच्छे बने हैं और ममता की प्रस्तुति खासतौर पर आकर्षित करती है।
जोगन की कहानी एक लड़की के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। वीडियो में दिखाया गया है किस तरह अपने होने वाले पति का चेहरा देखकर लड़की मन-ही-मन सपने सजाने लगती है और वही अपनी होने वाली दुल्हन को देखने आए लड़की के मन में भी कई अरमान पनपने लगते हैं। जोगन बनी ममता अपने आकर्षक नृत्य से सबको मोह लेती हैं। जोगिया रंग के कपड़ों में वाकई ममता की काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। लगभग 3:30 मिनट की वीडियो में ज्यादातर फोकस कहानी से ज्यादा ममता चौधरी पर किया गया है। यही वजह है कि पूरे वीडियो में अन्य किरदारों पर ममता चौधरी हावी नजर आ रही हैं।
बात अगर दूसरे वीडियो कौन रोके हमें की करें तो इसकी कहानी में कोई नयापन नजर नहीं आया।

यह कहानी तो प्यार करने वालों की है। लड़की का भाई अपनी बहन को उसके प्रेमी के साथ देख लेता है और बहन को जबरदस्ती अपने घर ले आता है। इसके बाद वह अपनी बहन का रिश्ता दूसरी जगह टाइप कर देता है। लड़के वाले जब लड़की को देखने आते हैं तो लड़की का प्रेमी भी वहां पहुंच जाता है और हाथ जोड़कर लड़की के भाई से उसकी बहन का हाथ मांगता है। लड़की के भाई का दिल पिघल जाता है और वह अपनी बहन को उसके प्यार के हवाले कर देता है। इस वीडियो में भी ममता चौधरी काफी आकर्षक नजर आई हैं जबकि मुख्य किरदार निभा रही अभिनेत्री की प्रस्तुति में निर्देशक की कमी उजागर होती है। इसका डायरेक्शन और बेहतर किया जाना चाहिए था। मुख्य किरदारों को मुख्य किरदारों की तरह ही पेश करने की जरूरत थी लेकिन डायरेक्टर ऐसा नहीं कर पाए।
बहरहाल दोनों वीडियो काफी अच्छे बन पड़े हैं जो ममता चौधरी को सफलता की बुलंदियों पर ले जाने में मददगार साबित होंगे।

यहां देखें पूरी वीडियो –

https://youtu.be/kUP4uGcY1-Q

https://youtu.be/9xgXxWJziRs

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *