नई दिल्ली। वाईएसआर कांग्रेस के सांसद और विधायक शनिवार सुबह नई दिल्ली स्थित आंध्र प्रदेश भवन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। इनमें से 5 सांसद ऐसे भी हैं जिन्होंने शुक्रवार को लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।
बता दें कि आज प्रदेश के मुख्यमंत्री और वाईएसआर कांग्रेस के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने केंद्र सरकार से आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की थी। इसे लेकर वाईएसआर कांग्रेस के सांसदों ने पिछले दिनों बजट सत्र के दौरान लोकसभा में हंगामा भी किया था। इसके बाद वाईएसआर कांग्रेस ने सबसे पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के साथ अपना गठबंधन तोड़ दिया। जब सरकार ने आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा देने से इनकार कर दिया तो उन्होंने भूख हड़ताल की चेतावनी भी दी थी। इसके बाद शुक्रवार को पार्टी के पांच सांसदों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। शनिवार को पार्टी के प्रमुख नेता नई दिल्ली स्थित आंध्र प्रदेश भवन में भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। उन्होंने बताया कि जब तक आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिल जाता तब तक अनिश्चित काल के लिए उनकी यह भूख हड़ताल चलती रहेगी।
Facebook Comments