खेल

डीजीपी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले हरियाणा पुलिस के जवानों को किया सम्मानित

Share now

रमेश तंवर, कैथल
हरियाणा पुलिस के महानिदेशक बीएस सन्धू द्वारा आज  पुलिस मुख्यालय सैक्टर 6, पंचकूला में हरियाणा पुलिस के 4 खिलाड़ियों जिन्होंने राष्ट्र मण्डल खेलों में 1 स्वर्ण व 3 रजत पदक जीतकर हरियाणा पुलिस व प्रदेश तथा देश का नाम रोशन किया है, इन्हें सम्मानित किया गया।
श्री सन्धू ने बताया कि इन राष्ट्र मण्डल खेलों में खिलाड़ियों का हिस्सा लेना ही गर्व की बात है। इनमें हिस्सा लेने के लिए हमारे खिलाड़ी कड़ी मेहनत करते हैं। इन खेलो में हरियाणा पुलिस के 4 खिलाडी जिन्हें हरियाणा सरकार द्वारा खेल नीति के अन्तर्गत भर्ती किया गया था । खेलो मे अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करके पूरे देश का नाम रौशन किया है। पदक जीतकर लाने वालों में क्रमश: विकास कृष्ण उप-पुलिस अधीक्षक ने बोक्सिंग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसी के साथ-साथ रजत पदक विजेता उप-निरीक्षक मौसम खत्री (रेसलिंग),महिला उप-निरीक्षक बबीता फौगाट (रैस्लिंग),व महिला उप-निरीक्षक सीमा अन्तिल (डिस्कस थ्रौ)का नाम शामिल है। इन खिलाड़ियों ने पदक जीतकर न केवल हरियाणा पुलिस का बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।पुलिस महानिदेशक ने इस अवसर पर समस्त हरियाणा पुलिस की तरफ से इन खिलाड़ियों को मुबारक बाद दी और पुलिस विभाग की तरफ से स्वर्ण पदक विजेता विकास कृष्ण को 5 लाख रुपये का पुरस्कार व रजत पदक विजेता मौसम खत्री, बबीता फौगाट तथा सीमा अन्तिल को 3-3 लाख रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया । समस्त हरियाणा पुलिस को इन खिलाड़ियों पर गर्व है।
पुलिस महानिदेशक ने कहा कि जकार्ता में होने वाले एशियाई खेलों में हरियाणा पुलिस के जो खिलाड़ी स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक लेकर आएंगे उन्हें क्रमशः 10 ,7 व 5 लाख रूपए हरियाणा पुलिस विभाग की और से देकर सम्मानित किया जायेगा।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *