झारखण्ड

हर-हर महादेव…जय श्री राम के जयकारों भक्तिमय हुआ माहौल

Share now

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
नावाडीह प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित ऊपरघाट स्थित पोखरिया पंचायत में पांच दिवसीय श्री श्री 1008 महारूद्र श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा एवं पांच कुंडीय महायज्ञ तीसरे दिन बुधवार को यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। परिक्रमा करने में बच्चे, बुजुर्ग, युवक-युवतियों, महिला-पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। परिक्रमा में आज जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो, आजसू प्रखंडध्यक्ष मिसरीलाल महतो, उपाध्यक्ष रामकुमार मंराडी, आदि ने भाग लेकर सुख, समृद्धि व शांति की मनोकामना की।

श्रद्धालुओं की हर-हर महादेव व जय श्री राम…जय श्री राम के जयकारों भक्तिमय हो गया है पोखरिया। महायज्ञ 24 अप्रैल से कलशयात्रा से प्रारंभ हुआ है। गुरूवार को शिव जी की प्रतिमा का पुष्पाधिवास एवं वस्त्राधिवास किया जाएगा। उसके बाद शुक्रवार को प्रतिमा का महास्नान व नगर भ्रमण के साथ शैय्याधिवास कराया जाएगा। शनिवार को प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद 27 अप्रैल को यज्ञ की पूर्णाहुति व साधु-संतो की विदाई की जाएगी। यह महायज्ञ अनंत विभूषित 1008 श्री आचार्य महेंद्र पांडेय, चुड़ामनी पांडेय, अजय पांडेय, सुरज पाठक, अमित तिवारी, ओमप्रकाश पाठक व अर्जुन मिश्र के सान्निध्य में संपन्न कराया जा रहा है। महायज्ञ पोखरिया गांव के ग्रामीणों के द्वारा निर्माण कराए गए हनुमान मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर कराया जा रहा है। यज्ञ को सफल बनाने में मुख्य पुजारी फलेंद्र महतो, पोखी महतो, रीतलाल महतो, रामचंद्र मिस्त्री, परमेश्वर महतो, नीलकंठ महतो, कुंजलाल महतो, अयोध्या महतो, मिसरीलाल महतो, धानेश्वर महतो, बासदेव महतो, जयलाल महतो, इंद्रदेव महतो, जानकी महतो, रामचंद्र यादव मुखिया टुनिया देवी, देवंती देवी, मुखिया प्रतिनिधि घनश्याम गंझू, पंसस प्रतिनिधि मनोज कुमार, जयलाल महतो, टेकलाल महतो, डुमरचंद महतो, राजेंद्र महतो, कोलेश्वर महतो, भुवनेश्र लडाकू, मुकेश कुमार महतो, लक्ष्मी कुमारी, पुर्णिमा कुमारी, प्रिति कुमारी, रोशनी कुमारी, प्रमिला कुमारी, नदंनी कुमारी, पूजा कुमारी, मनीषा कुमारी, कृति कुमारी यज्ञ कमेटी के समेत कई लोग सक्रियता से जुटे हैं। अयोध्या से आये प्रवचनकर्ता शीला पांडेय ने कहा कि महायज्ञ से मानव को शांति, समृद्धि व सुख की प्राप्ति होती है। इसलिए हर मनुष्य को यज्ञ में शामिल होना चाहिए। भगवान शिव व हनुमान के नाम जपने से मानव को ऊर्जावान बनाती है। यज्ञ के अनुष्ठान से एक नहीं सैकड़ों-हजार लोगों को फायदा मिलता है। किसी भी यज्ञ या अनुष्ठान को दृढ़ संकल्प के साथ किया जाए तो यज्ञ से सदगति का मार्ग प्रशस्त होता है। भगवान राम व हनुमान के नाम जपने से मानव को ऊर्जावान बनाती है। यज्ञ के अनुष्ठान से एक नहीं सैकड़ों-हजार लोगों को फायदा मिलता है। किसी भी यज्ञ या अनुष्ठान को दृढ़ संकल्प के साथ किया जाए तो यज्ञ से सदगति का मार्ग प्रशस्त होता है। महायज्ञ से मानव को शांति, समृद्धि व सुख की प्राप्ति होती है। इसलिए हर मनुष्य को यज्ञ में शामिल होना चाहिए।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *