दिल्ली देश

अब बापू के जन्मदिन पर नहीं मिलेगा नॉनवेज, जानिये क्या है योजना 

Share now

नई दिल्ली| अब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर आप नॉनवेज का लुत्फ नहीं उठा सकेंगे. जी हां, स्वच्छता दिवस के बाद अब गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर का दिन वेजिटेरियन डे के रूप में मनाने की तैयारी की जा रही है|
जानकारी के मुताबिक, भारतीय रेलवे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि और सम्मान देने के उद्देश्य से एक नया प्रपोजल तैयार किया है| इस प्रपोजल के अनुसार 2 अक्टूबर के दिन गांधी जयंती पर रेलवे किसी भी ट्रेन में मांसाहार उपलब्ध नहीं करवाएगा| यानी अगर आप 2 अक्टूबर को ट्रेन में सफर करेंगे तो आपको सिर्फ शाकाहारी भोजन से ही संतोष करना पड़ेगा| हालांकि इस प्रपोजल को अभी केंद्र सरकार या रेल मंत्रालय की मंजूरी नहीं मिली है| रेल अधिकारी इस प्रपोजल को मंजूरी के लिए भेजने की तैयारी कर रहे हैं| अगर इस प्रपोजल को मंजूरी मिलती है तो यह ऐतिहासिक फैसला होगा| इससे पहले 2 अक्टूबर के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत करते हुए 2 अक्टूबर को स्वच्छता दिवस के रूप में बनाने की पहल की थी| अब इस दिन को वेजीटेरियन डे के रूप में मनाने की तैयारी है|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *