दिल्ली

अनाथ बच्चों का 12वीं में शानदार प्रदर्शन, बधाई देने अनाथालय पहुंचे केजरीवाल

Share now

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली
सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में इस बार न सिर्फ दिल्ली के सरकारी स्कूल अव्वल रहे बल्कि दिल्ली के एक अनाथालय के बच्चों ने भी शानदार प्रदर्शन किया|

बच्चों की शानदार प्रदर्शन से प्रभावित होकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद ‘बच्चों का घर’ अनाथालय के बच्चों की हौसला अफजाई करने पहुंचे|
आम आदमी पार्टी के नेता और समाज सेवक नई मलिक ने बताया कि यहां पर बच्चों का घर के नाम से एक अनाथालय संचालित किया जा रहा है जिसमें बच्चों को पढ़ाई लिखाई से लेकर सारी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं|

 

इस बार इस अनाथालय के छात्र शाहबाज ने वोकेशनल में 12वीं की परीक्षा में टॉप किया है| शहबाज 94.4 परसेंट नंबर हासिल कर यह उपलब्धि दर्ज की है| वहीं, सात लड़कियों के अंक 80 परसेंट से भी अधिक आए हैं| इस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन बच्चों की हौसला अफजाई करने और उन्हें पुरस्कृत करने के लिए उनके बच्चों का घर अनाथालय पहुंचे| उन्होंने बच्चों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित किया और भविष्य में कुछ कर दिखाने की प्रेरणा भी दी| इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहले लोगों को लगता था कि कुछ बदल नहीं सकता लेकिन अब लगता है कि बदल तो सकता है|


वहीं, नईम मलिक ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अनाथालय के यह बच्चे विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी मेहनत से एक मुकाम हासिल कर रहे हैं| 12वीं की परीक्षा में उनका शानदार प्रदर्शन उनकी एक बहुत बड़ी उपलब्धि है| उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल एेसे पहले मुख्यमंत्री हैं जो गरीब अनाथ बच्चों की हौसला अफजाई करने निजी तौर पर उनके अनाथालय जाकर मिले. अन्य नेताओं को भी उनसे प्रेरणा लेनी चाहिये. हम सभी को ऐसे बच्चों की मदद के लिए आगे आना चाहिए|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *