बिहार

पार्टी को मजबूत करने के लिए बूथ कमेटियां बनाएगी लोजपा : रंजीत यादव

Share now

अमित कुमार यादव, समस्तीपुर
वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए लोक जनशक्ति पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं| संगठन को मजबूत करने की कवायद पार्टी अब बूथ स्तर पर शुरू करने जा रही है| पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंचायती प्रकोष्ठ बिहार रंजीत कुमार यादव ने यह बात कही|
रंजीत यादव ने कहा कि प्रदेश भर में पार्टी को और सशक्त बनाया जाएगा| इसके लिए वह दूसरे स्तर पर कमेटियां गठित करने पर विचार किया जा रहा है| पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों से जनता को अवगत कराने के लिए बूथ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी|
रंजीत यादव शुक्रवार को शेखपुरा में पार्टी की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे| इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया और उन्हें पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने को भी कहा| इस मौके पर पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के आनंद कुमार गुप्ता, जिला अध्यक्ष चंदन यादव और सांसद प्रतिनिधि शेखर पासवान सहित कई गणमान्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *