पंजाब

अवैध कॉलोनियां काटकर कॉलोनाइजर पप्पी ने सरकार को लगाया करोड़ों का चूना

Share now

नीरज सिसौदिया, जालंधर
केंद्र और आसपास के इलाके में अवैध कॉलोनियां काटकर कॉलोनाइजर पप्पी ने सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया है| सरकार को करोड़ों रुपए के राजस्व की चपत लगाने का यह सिलसिला अभी बरकरार है| पप्पी ने जो कॉलोनियां काटी और जिन कॉलोनियों को वह अभी देख रहा है उन कॉलोनियों में सबसे अधिक पैसा कालाधन ही लगाया गया है|


हाल ही में उसने भीमजी पैलेस को तोड़कर वहां पर अवैध रूप से कॉलोनी डेवलप कर दी है और कुछ प्लॉटों का सौदा भी कर चुका है| यह तो एक ट्रेलर मात्र है पप्पी ने परागपुर, बड़िंग और आसपास के कई गांव में लहलहाते खेतों को कंक्रीट के जंगल में तब्दील कर दिया है| इन अवैध कॉलोनियों को न तो पुडा से पास कराया गया है और न ही नगर निगम से| बता दें कि पप्पी के द्वारा काटी गई कई कॉलोनियां नगर निगम के दायरे में आती हैं तो कुछ पुडा के दायरे में भी आती हैं| आला अधिकारियों की मिलीभगत से पप्पी अपना कारोबार बेरोकटोक चला रहा है|
इन सभी कॉलोनियों के जरिए वह अपना काला धन खपाने में जुटा हुआ है| इससे सरकार को राजस्व की दोहरी चपत लग रही है| एक तरफ तो पप्पी कालाधन कॉलोनियों में खफा कर इनकम टैक्स का चूना लगा रहा है तो दूसरी तरफ कॉलोनी आवास कराने की बजाय कूड़ा और नगर निगम के अधिकारियों की जेबें भरकर सरकार की फीस भी डकार रहा है|
अगर पप्पी द्वारा काटी गई सभी कॉलोनियों की विजिलेंस से जांच कराई जाए तो सरकार के खाते में करोड़ों की रकम आ सकती है|
इंडिया टाइम 24 अब लगातार पप्पी के काले कारनामों का खुलासा करने जा रहा है| फागी की किस्तों में हम आपको बताएंगे कि कैसे पप्पी ने अपना अवैध कॉलोनियों का काला कारोबार शुरू किया, किन किन अधिकारियों ने उसकी मदद की, किस अधिकारी को उसने कितना चढ़ावा चढ़ाया और कहां-कहां पर उसने अवैध कॉलोनियां काटीं| पप्पी के काले कारनामों और हर अवैध कॉलोनी की खबर पढ़ने के लिए देखते रहें इंडिया टाइम 24|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *