पंजाब

पाकिस्तान प्रेमी गद्दार सिद्धू युवा मोर्चा से डर कर भागा : सन्नी शर्मा 

Share now

पठानकोट/होशियारपुर : पंजाब के कैबिनेट मंत्री सरदार नवजोत सिंह सिद्धू के देशद्रोही बयान को लेकर आज पूरा दिन पंजाब युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा जी द्वारा पहले पठानकोट भारतीय जनता युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सिद्धू का विरोध प्रदर्शन जिला प्रशासनिक कार्यालय में किया गया सिद्धू ने भारी संख्या को देखते हुए पठानकोट का कार्यक्रम रद्द कर होशियारपुर के कार्यक्रम में चला गया मगर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा ने होशियारपुर के युवा मोर्चा के साथियों के साथ सिद्धू का विरोध किया. विरोध शांति पूर्वक ढंग से हो रहा था जिसको जबरन पंजाब सरकार की पुलिस ने अपने दलबल से तोड़ने का प्रयास किया.

भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा और होशियारपुर युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को जबरन हिरासत में लेकर बस में भर कर हिमाचल में छोड़ दिया गया इसको लेकर पंजाब युवा मोर्चा के अध्यक्ष सनी शर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. सनी शर्मा ने कहा कि पंजाब सरकार का रवैया सवालों के घेरे में है.

एक ओर तो कांग्रेस सरकार आतंकवाद के खिलाफ कड़ी है और दूसरी ओर एक गद्दार के साथ जो पाकिस्तान के साथ अपना रिश्ता बनाने में लगा हुआ है और इमरान खान को अपना परम मित्र बताता है और पाकिस्तान को अपना हितेषी ऐसे सिद्धू के साथ पंजाब सरकार का खड़ा होना कैप्टन अमरिंदर सिंह की मानसिकता को दर्शाता है कि वह किस प्रकार से देशद्रोहियों के साथ खड़ी है उन्होंने कहा भारतीय जनता युवा मोर्चा उनके इस जबर जुलम से डरने वाली नहीं है भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब सिद्धू का पुरजोर विरोध करेगी।


जिसमें सुजानपुर से विधायक दिनेश सिंह बब्बू , भाजपा नेता स्वर्ण सलारिया, भौआ की विधायका सीमा कुमारी,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नरेन्द्र परमार, पठानकोट भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन महाजन, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री विनय महाजन, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष नीतिन गुप्ता, भाजयुमो प्रदेश सचिव मनदीप अरोडा , भाजयुमो प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी सन्नी सरोच, भाजयुमो प्रदेश स्टोर्स प्रभारी गौरव राजपूत, भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजू महाजन, राहुल सूरी,भाजयुमो होशियारपुर जिला अध्यक्ष रणजीत राणा, भाजयुमो जालंधर अध्यक्ष संजीव मनी,भाजपा जालंधर मीडिया प्रभारी अमित भाटिया, पंकज शर्मा, चिंटू हंस , जिन्दू सैनी, पारस कश्यप, धीरज, राहुल, गुलशन आदि उपस्थित थे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *