दुनिया देश मुंबई

अमिताभ और अभिषेक बच्चन का दोबारा हो सकता है कोरोना टेस्ट…

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)और उनके बेटे अभिषेक बच्चन के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद एक बार से उनका कोरोना टेस्ट हो सकता है. सूत्रों के अनुसार यह खबर आ रही है कि अमिताभ और अभिषेक की एंटीजेन टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद एक बार फिर से उन दोनों का टेस्ट किया जा सकता है. डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की हालत अभी ठीक है और दोनों को हल्का बुखार और जुकाम है.

वहीं, बीएमसी अधिकारी कांटेक्ट ट्रेसिंग के लिए आज सुबह 10 बजे अमिताभ बच्चन के परिवार के सदस्यों से मिलेंगे. शुरुआती जानकारी के आधार पर कुछ कांटेक्ट ट्रेसिंग हुई हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों में जिन लोगों से परिवार की मुलाकात हुई है, उनसे संपर्क किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *