दिल्ली देश

पीएनबी के 10000 ग्राहकों का डाटा चोरी

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक में अरबों रुपए के घोटाले के बाद अब डेबिट क्रेडिट कार्डों की संवेदनशील जानकारी लीक होने का मामला प्रकाश में आया है। इन कार्ड धारकों की जानकारी पिछले 3 महीने से एक वेबसाइट पर भेजी जा रही है। यह दावा हांगकांग के एक अखबार एशिया टाइम्स ने किया है।
समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के मुताबिक, बैंक के करीब 10000 ग्राहकों के डेबिट और क्रेडिट कार्ड की जानकारी लीक हो चुकी है, विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि इस मामले से बैंक के ग्राहकों को काफी चपत लग सकती है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि बैंक को तब तक इस मामले की जानकारी नहीं हो सकी जब तक सूचना सुरक्षा कंपनी क्लाउडशेक ने उसे नहीं बताया। गत बुधवार को बैंक को इसकी जानकारी दी गई जिसके बाद मामले का खुलासा हो सका। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ग्राहकों के एक कार्ड की जानकारी महज 317 रूपये में बेची जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *