उत्तराखंड देश

पूर्णागिरि मंदिर के पास जेसीबी, गिरी दो दबे

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर
मां पूर्णागिरि धाम के पास सोमवार को एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां जौलजीबी रोड पर काम कर रही एक जेसीबी पहाड़ से नीचे गिर गई जिसमें 2 व्यक्ति दब गए।। घटना सोमवार देर शाम को हुई। प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर दिया था और एक व्यक्ति को निकाल लिया गया है जबकि रात होने की वजह से दूसरे को अभी नहीं निकाला जा सका है। बता दें कि इसी रोड पर पूर्व में भी एक हादसा हो चुका है। यह हादसा पूर्व के हादसे से कुछ आगे हुआ है।
जानकारी के मुताबिक मां पूर्णागिरि मंदिर और मां शारदा के ऊपर से जौलजीबी रोड पर निर्माण कार्य चल रहा था। जेसीबी से सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान में सोमवार देर शाम जेसीबी अचानक नीचे गिर गई और उसके नीचे 2 लोग दब गए। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई। प्रशासन की ओर से राहत कार्य शुरू किया गया। इसके बाद एक व्यक्ति को निकाल लिया गया जबकि दूसरा व्यक्ति अभी बाहर नहीं निकाला जा सका है। आसपास घने जंगल होने के कारण यहां हाथियों और जंगली जानवरों का भी डर रहता है। इसके चलते राहत कार्य रात में नहीं किया जा सका। जिस स्थान पर घटना हुई है वह स्थान मां पूर्णागिरि के चरण मंदिर से लगभग 3 किलोमीटर दूर है। मौके पर पुलिस अधिकारी और कार्यदाई संस्था के लोग पहुंच गए हैं। मोबाइल नेटवर्क नहीं होने के कारण उनसे बात नहीं हो सकी। वही पूर्णागिरि मेला मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम अनिल सन्याल ने घटना की पुष्टि की है। बाहर निकाले गए व्यक्ति की और दबे हुए व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *