देश बिहार

बोलेरो ने 9 स्कूली बच्चों को रौंदा

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर – सीतामढ़ी नेशनल हाइवे पर मीनापुर के धर्मपुर में सड़क पार कर रहे स्कूली बच्चों को बेलगाम बोलेरो ने रौंद दिया जिसमें 9 बच्चों की मौत हो गई। वही 7 बच्चों समेत 10 घायल हो गए।
धर्मपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बच्चे छुट्टी के बाद नेशनल हाईवे पाकर अपने घर जा रहे थे इसी बीच सीतामढ़ी की ओर से आ रही बोलेरो बच्चों को रौंदते हुए सड़क से नीचे उतर कर पेड़ से टकरा गई हादसे के बाद चालक फरार हो गया।
स्थानीय लोगों ने बच्चों को श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने 9 बच्चों को मृत घोषित कर दिया और घायलों का इलाज शुरू कर दिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मरने वाले बच्चों में पहली कक्षा से पांचवी कक्षा तक के विद्यार्थी शामिल हैं। मृतकों की पहचान सलमान अंसारी हेमा खातून शहनाज खातून साजिदा खातून नुसरत खातून नीता कुमारी रचना कुमारी बिरजू कुमार और अनिशा कुमारी के रूप में हुई है। वहीं घायलों के नाम चुमन कुमार, चानी खातून, श्याम कुमार अरमान इरशाद निराला अमरजीत कुमार सकीना खातून सकीना की बेटी सबीना खातून जगदेव और शहरी बताए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *