देश पंजाब

धूमधाम से मनाया होली का त्यौहार

जालंधर। होली का त्योहार पूरे शहर में धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर और गले मिलकर होली की बधाइयां दी। बच्चे बूढ़े और जवान सब ने मिलकर यह त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया। पूरा दिन गीतों की धुनों पर लोग थिरकते नजर आए। सुबह से ही होली मनाने वालों का हुजूम सड़कों पर निकल पड़ा था।
वार्ड नंबर 3 में वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगजीत सिंह बाजवा उर्फ काला की ओर से होली समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में इलाके के युवा शामिल हुए। पंजाबी गीतों पर युवाओं ने जमकर धमाल मचाया। चिप्स पापड़ और गुड़ियों के साथ होली की मस्ती में जमकर झूमे। इस मौके पर राष्ट्रीय युवा निर्माण वाहिनी के अध्यक्ष सुशील तिवारी भी शामिल हुए। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। मौके पर मोहित पाल वंश अभी रोहित अजय विजय रोहित पाल समेत बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे। सभी ने काला की ओर से किए गए इस आयोजन की जमकर सराहना की और आपसी भाईचारे को बनाए रखने की अपील भी की।

काला ने कहा कि होली का त्योहार हमें हर्षोल्लास और प्रेम भाव से मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह त्योहार हमें आपसी भाईचारे को बढ़ाने का संदेश देता है। इस दिन लोग सारे पुराने गिले शिकवे भूल कर एक दूसरे के गले मिलते हैं और नई शुरुआत करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *