देश राजस्थान

अमिताभ की हालत बिगड़ी, मुंबई से जोधपुर पहुंचे डॉक्टर

जोधपुर। जोधपुर में अपनी आने वाली फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की शूटिंग कर रहे अमिताभ बच्चन की तबीयत मंगलवार सुबह अचानक खराब हो गई। जिसके बाद मुंबई से डॉक्टरों को जोधपुर बुलाया गया। खबर फैलते ही बड़ी संख्या में अमिताभ के फैंस की भीड़ एयरपोर्ट पर जमा हो गई।
बता दें कि बॉलीवुड के महानायक इन दिनों जोधपुर में अपनी आने वाली फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की शूटिंग कर रहे हैं। इसमें आमिर खान भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अमिताभ ने सोमवार पूरी रात मंगलवार सुबह 5:00 बजे तक फिल्म की शूटिंग की जिसके बाद उनकी तबीयत खराब होने लगी। बताया जाता है कि अमिताभ बच्चन की तबीयत खराब होने के बाद मुंबई से चार्टर्ड विमान से डॉक्टरों की एक टीम जोधपुर पहुंच गई। इससे पहले फिल्म कुली के दौरान भी अमिताभ को चोट लग गई थी तब लाखों फैंस ने उनकी सलामती की दुआ की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *