दिल्ली देश

भाजपा को वोट दोगे तो शहरों और स्टेशनों के नाम बदलेंगे आप को वोट करोगे तो बच्चों का भविष्य बदलेगा : केजरीवाल

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली
केंद्र सरकार द्वारा मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रखे जाने पर आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने चुटकी ली है| उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर एक ट्वीट कर कहा कि अगर आप भारतीय जनता पार्टी को वोट दोगे तो वो लोग देश के शहरों और स्टेशनों के नाम बदलेंगे और अगर आम आदमी पार्टी को वोट करेंगे तो हम बच्चों का भविष्य बदलेंगे|
इससे पहले इसी मसले पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक ट्वीट किया था| उन्होंने लिखा था कि अगर शहर का नाम बदलने की जगह सरकारी स्कूल-कॉलेजों की हालत बदलने पर थोड़ी मेहनत कर लेते तो आने वाली पीढ़ियों का भला हो जाता।
पर नहीं… बच्चे अगर पढ़ लिख गए तो इनके नाम-धाम के झांसे में कैसे फंसेंगे|
बता दें कि हाल ही में केंद्र सरकार की ओर से मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रखा गया है| जिसके कारण सोशल मीडिया पर मोदी सरकार की सराहना और आलोचना दोनों हो रही हैं| कुछ लोग इसे पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दिया गया सम्मान मानते हैं तो वहीं कुछ लोग इसे सिर्फ सियासी पैंतरा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *