इंदौर| वर्षों पहले गलती से सीमा लांघकर पाकिस्तान चली जाने वाली मूक बधिर गीता भारत लौटने के बाद अब से अंबर जाने जा रही हैं| आज मध्यप्रदेश के इंदौर में गीता का स्वयंवर होगा और उनसे 8 लड़के मुलाकात करेंगे| गीता से मिलने के लिए 14 लड़कों की लिस्ट बनाई गई थी जिनमें से 6 को बुधवार को मिलना था| गीता से शादी करने की इच्छुक अधिकांश लड़कियों गुजरात और मध्यप्रदेश से ताल्लुक रखते हैं|
सेक्स रैकेट चला रही थी ये मशहूर टीवी एक्ट्रेस, रिसोर्ट से गिरफ्तार, जानिये कौन है
सेक्स रैकेट चला रही थी ये मशहूर टीवी एक्ट्रेस, रिसोर्ट से गिरफ्तार, जानिये कौन है
गीता फिलहाल इंदौर के गुमास्ता नगर स्थित गैर सरकारी संगठन मूक बधिर संगठन के आवासीय परिसर में रह रही हैं| गीता के परिवार के बारे में अब तक कुछ भी पता नहीं चल सका है हालांकि कई परिवारों ने गीता को अपनी बेटी होने का दावा किया था लेकिन जांच में इसकी पुष्टि नहीं हो पाई इसलिए गीता को किसी के सुपुर्द नहीं किया गया है| बता दें कि गीता जब 7 साल की थी तो वह गलती से सीमा लांघकर पाकिस्तान चली गई थी. 14 साल बाद पाकिस्तान में रहने के बाद जीता कुछ समय पहले ही भारत आई है| गीता उस वक्त पाकिस्तानी रेंजर्स को समझौता एक्सप्रेस में लाहौर रेलवे स्टेशन पर मिली थी| इसके बाद गीता को ईदी फाउंडेशन की बिलकिस बीवी ने गोद लिया और अपने साथ कराची में रखा था| गीता के पाकिस्तान में होने का खुलासा होने के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की पहल पर उन्हें अक्टूबर 2015 में भारत वापस लाया गया|