हरियाणा

चोरों ने सिलानी ग्रामीण बैंक का ताला तोड़ा

संजय राघव, सोहना
सोहना के समीपवर्ती गांव सिलानी में स्थित ग्रामीण बैंक में मंंगलवार रात अज्ञात चोरों ने बैंक का ताला तोड़कर उसमें चोरी करने का प्रयास किया lलेकिन चोर चोरी करने में सफल नहीं रहे अज्ञात चोरों ने बैंक में लगे बिजली के मीटर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया मामले की भनक पाते ही सोहना थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी
जानकारी के अनुसार बैंक मैनेजर अशोक ने बताया कि सुबह जब है अपनी ड्यूटी पर आया उस दौरान उसने देखा कि बैंक के मुख्य गेट के ताले टूटे हुए हैं व खिड़की भी टूटी हुई है अंदर जाकर देखा तो सामान अस्त-व्यस्त थाl बैंक में लगा बिजली का मीटर भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त था l
थाना प्रभारी हरविंदर ने बताया कि बैंक मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है वही है पता लगाया जा रहा है कि वह कौन लोग थे और किस इरादे से बैंक के अंदर आए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *