उत्तराखंड

विद्या मन्दिर में हुई बस्ता प्रतियोगिता

दीपक शर्मा, लोहाघाट 

बृहस्पतिवार को स्वर्गीय मदन सिह महराना विद्या मन्दिर भिंगराड़ा मे प्राथमिक/उच्च प्राथमिक वस्ता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के सैकड़ों बच्चों ने प्रतिभाग किया जिसमें से प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर पांच पांच भैया बहिनो का चयन किया गया.

जिसमें प्राथमिक स्तर पर विवेक जोशी प्रथम, अंजलि द्वितीय,किरन / मीनू तृतीय, अश्विन जोशी चतुर्थ और अंकित जोशी पांचवें स्थान पर रहे और उच्च प्राथमिक स्तर पर मंजेश शर्मा प्रथम, ऋषभ भट्ट द्वितीय, प्रतिभा और हिमांशु मिश्र तृतीय ,अंकिता भट्ट और सौरभ मथेला चतुर्थ ,योगेश जोशी और भट्ट पाचवे स्थान पर रहे।


इन सभी प्रतिभागी भैया बहिनो के इस प्रतिभाग के लिये विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेमबल्लभ भट्ट ने सभी का आभार जताया । इस वस्ता प्रतियोगिता मे विद्यालय के सभी आचार्यों ने सहयोग किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *