उत्तराखंड

अटल के अस्थि विसर्जन को लेकर भाजपा नेताओं में ठनी, जारी है सियासी ड्रामा

Share now

हरिद्वार : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के अस्थि विसर्जन को लेकर हरिद्वार में भारतीय जनता पार्टी का सियासी राम सुबह से लेकर अब तक जारी है| अटल बिहारी को सम्मान के नाम पर भाजपा ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है| बता दें कि सबसे पहले यह तय किया गया था कि अटल बिहारी बाजपेई का अस्थि कलश श्री प्रेम आश्रम से रवाना किया जाएगा| इसके बाद अचानक राजा ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को क्या हो गया कि अस्थि कलश यात्रा शांतिकुंज से शुरू किए जाने की बात पक्की कर दी गई सरकार और शांतिकुंज से सूचना भी जारी कर दी गई थी| रात उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज इस बात पर अड़े रहे कि अगर अस्थि कलश यात्रा अगर उनके आश्रम से रवाना नहीं होगी तो शांतिकुंज से भी रवाना नहीं की जाएगी|


भाजपा के आला नेताओं की आपसी गुटबाजी के चलते अटल बिहारी वाजपेई का सम्मान तो दूर उल्टा भाजपा की छीछालेदर जमकर हो रही है| देर रात तक यह विवाद नहीं सुलझ पाया की अस्थि कलश यात्रा कहां से जाएगी|

बता दें कि सतपाल महाराज पहले कांग्रेस में थे और बाद में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था| पाटन में पहले से ही उनका विरोध हो रहा था और आज उनके आश्रम से अस्थि कलश यात्रा न निकाले जाने पर वह खफा हो गए हैं। जानकारों की मानें तो इस अस्थि कलश यात्रा के जरिए सतपाल महाराज अपना शक्ति प्रदर्शन करना चाहते हैं| वह मुख्यमंत्री पद के दावेदार की थी लेकिन कांग्रेस से आने के चलते उन्हें दरकिनार किया गया|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *