हरियाणा

डॉ नरेश शर्मा बने हरियाणा प्रदेश आईएमए के उपप्रधान

सोहना, संजय राघव
हरियाणा प्रदेश आई एम ए के चल रहे चुनावों में डॉक्टर नरेश शर्मा को सर्वसम्मति से उप प्रधान चुना गया है lइससे पहले डॉक्टर नरेश शर्मा गुड़गांव इकाई के उप प्रधान सचिव व जिला प्रधान रह चुके हैंl हरियाणा प्रदेश में चल रहे चुनाव में एक मात्र नरेश शर्मा को ही सर्वसम्मति से उपप्रधान के लिए चुना गया हैl
डॉक्टर नरेश शर्मा अपने कार्यकाल में डॉक्टरों के साथ जनहित मुद्दों को भी काफी अहमियत से उठाया था l डॉक्टर शर्मा फरिश्ते ग्रुप नामक संस्था के प्रधान संरक्षक भी हैं.
डॉक्टर शर्मा ने बताया कि कि वह सभी के आभारी हैं जिन्होंने उन्हें सर्वसम्मति से प्रधान चुना है वही इस जिम्मेवारी के आने के बाद वह डॉक्टरों व जनहित मुद्दों को और मजबूती से उठाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *