दिल्ली

दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज में हादसा, दो की मौत

सद्दाम हुसैन, नई दिल्ली 

दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ यहां तेज रफ्तार बाइक सवार दो लड़कों की मौत हो गई. दिल्ली पुलिस ने हादसे के संबंध में बताया कि स्ट्रीट लाइट के पोल में पैर फंसने से बाइक उछल पड़ी और लड़के पुल के नीचे जा गिरे, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि पुल पर डिवाइडर के बीच एक स्ट्रीट लाइट के पोल पर वायर निकला हुआ था, जिसमें बाइक वाले का पैर फंस गया. बाइक की स्पीड काफी ज्यादा थी बता दें कि बाइक जहां टकराई थी वहीं एक बड़ा गैप था इसी वजह से बाइक रुकने की बजाय पुल के नीचे जा गिरी। यह हादसा आज सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर हुआ।

दोनों लड़कों की उम्र करीब 25 साल थी। दोनों युवक उस्मानपुर से तिमारपुर की तरफ आ रहे थे। दोनों लड़के बाइक पर स्टंट कर रहे थे जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई. बताया जा रहा था कि दोनों लड़के केटीएम बाइक से स्टंट कर रहे थे, तभी डिवाइडर से टकराकर पुल से नीचे गिर गए. आशंका जताई जा रही थी कि स्पीड में बाइक चलाते समय सेल्फी लेते समय दोनों हादसे के शिकार हो गए. दोनों लड़कों की मौत की पुष्टि हो गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *