मनोरंजन

अमिताभ और अभिषेक बच्चन भी आए कोरोना की चपेट में, इस अस्पताल में हैं भर्ती, जानिए परिवार के और लोगों का क्या है हाल?

मुंबई : सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके पुत्र अभिषेक बच्चन भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं. शनिवार रात लगभग पौने 11 बजे आई कोरोना जांच रिपोर्ट में उनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है. उनके परिवार के अन्य सदस्यों की भी जांच कराई जा रही है. साथ ही उनके पास काम करने वाले स्टाफ की भी जांच कराई जाएगी. अमिताभ बच्चन ने खुद एक ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी है. दोनों को देर रात मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बता दें कि अमिताभ बच्चन पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे. डॉक्टरों ने उन्हें बाहर जाने से भी मना किया था. अब पिछले दस दिनों के भीतर अमिताभ जिन जिन लोगों के संपर्क में आए होंगे उनकी भी जांच कराई जाएगी. उनके पारिवारिक सदस्यों की जांच रिपोर्ट रविवार को आने की संभावना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *