देश

सरकारी नौकरी के लिए सुनहरा मौका, सात अगस्त से पहले करना होगा आवेदन

नई दिल्ली, एजेंसी
बिहार लोक सेवा आयोग ने विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं. वह एचओडी इलेक्ट्रिकल के रिक्त पदों को भरने जा रहा है. तीस से भी अधिक पदों पर भर्तियां होनी हैं. इसके लिए सात अगस्त से 24 अगस्त के बीच ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. इन पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम आयु पद के अनुसार तय की गई है. आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 28 अगस्त है ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 4 सितंबर है और हार्ड कॉपी 11 सितंबर तक जमा की जा सकती है. कुल पदों की संख्या 36 है.
इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले बीपीएससी आधिकारिक वेबसाइट http://www.bpsc.bih.nic.in/ पर जाएं और नोटिफिकेशन डाउनलोड करें। दिए गए दिशा – निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। पंजीकरण करते समय किसी भी तरह की त्रुटि होने पर आवेदन पत्र रद्द कर दिये जाएंगे। पंजीकरण करने के बाद आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवार का चयन शैक्षणिक प्रदर्शन और साक्षात्कार के मूल्यांकन के आधार पर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *