मनोरंजन

हिंदी मीडियम की हीरोइन के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जानिये क्या है पूरा मामला?

इस्लामाबाद, एजेंसी
मस्जिद के अंदर वीडियो शूट करने के मामले में बॉलीवुड फिल्म हिंदी मीडियम में काम कर चुकी अभिनेत्री सबा कमर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. ये मुकदमा पाकिस्तान में दर्ज किया गया है. सबा के अलावा लाहौर पुलिस ने बिलाल सईद के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है. दरअसल सबा और बिलाल ने लाहौर की वजीर खान मस्जिद के अंदर एक वीडियो शूट किया है. उन पर आरोप है कि दोनों ने मस्जिद की पवित्रता को भंग करने का प्रयास किया है. एडवोकेट सरदार फरहत मंजूर खान ने अदालत से दोनों को सजा देने की मांग की है.


वहीं सोशल मीडिया पर भी सबा और बिलाल को काफी ट्रोल किया जा रहा है. सबा ने इस पर अपनी सफाई देते हुए माफी भी मांगी है. म्यूजिक वीडियो के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *