दिल्ली

समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव बने अजहर बेग

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली
समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड की ओर से जामिया नगर के युवा नेता अजहर बेग को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें संगठन का प्रदेश सचिव बनाया गया है। इस संबंध में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप पंवार की ओर से 21 सितंबर को मनोनयन पत्र जारी किया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर अजहर बेग ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसे वह पूरी मेहनत और लगन के साथ निभाएंगे। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *