यूपी

संत गाडगे थे स्वच्छता अभियान के जनक : तन से ज्यादा मन की स्वच्छता के पक्षधर थे संत शिरोमणि गाडगे : शमीम खाँ सुल्तानी

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली

समाजवादी पार्टी ने संत शिरोमणि गाडगे महाराज की जयंती राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर सपा के सभी पार्टी मुख्यालयों पर मनाई गई। इस कड़ी में बरेली कार्यालय पर सपा महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी की अध्यक्षता में कार्यक्रम के तहत विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, इस अवसर पर संत शिरोमणि बाबा गाडगे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सपाइयों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

इस मौके पर अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कहा कि संत गाडगे स्वच्छ भारत अभियान के प्रणेता और मानवता के महान उपासक थे। उन्होंने बताया कि संत गाडगे का समाज सुधार आंदोलन सभी के लिए प्रेरणादायक है। उनका पूरा जीवन अंधविश्वास और कुरीतियों के विरोध में बीता। उन्होंने शिक्षा, स्वच्छता और लोक शिक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने कहा कि तन से ज्यादा मन की स्वच्छता पर जोर दिया था। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा देश की सरकार स्वच्छता अभियान को कागज़ी बताया।
कार्यक्रम में बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनकर ने अपने संबोधन में कहा कि गाडगे महाराज बचपन से ही समाज में फैले अंधविश्वास, पाखंड, सामाजिक कुरीतियों और जाति प्रथा को देखकर व्यथित थे इसी कारण उन्होंने परिवार का त्याग कर समाज सुधार के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था।

महानगर उपाध्यक्ष राजेश मौर्या ने संत गाडगे के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे एक हाथ में झाड़ू और दूसरे हाथ में मिट्टी का बर्तन लेकर चलते थे। वे लोगों की बस्तियों और गांवों में गंदगी देखते ही बिना किसी से बात किए स्वयं सफाई का कार्य शुरू कर देते थे।
निवर्तमान जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि संत गाडगे महाराज ने समाज को यह संदेश दिया कि सच्ची भक्ति मानव सेवा में है तथा स्वच्छता केवल बाहरी नहीं, बल्कि विचारों और आचरण में भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के समय में लोकतांत्रिक संवाद में शालीनता और सामाजिक समरसता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम में संचालन करते हुए महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा, रविंद्र सिंह यादव, कैंट विधानसभा अध्यक्ष हरिओम प्रजापति, बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव रणवीर जाटव, छेदा लाल दिवाकर, महानगर सचिव संजय वर्मा एडवोकेट, रामवीर दिवाकर, मोहित भरद्वाज, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष आदित्य कश्यप, यूथ ब्रिगेड महानगर अध्यक्ष सचिन आनंद श्यामवीर यादव, जितेंद्र मुंडे, रामसेवक प्रजापति, डॉ. सत्यदेव ओझा, जावेद गद्दी, हिमांशु सोनकर, नितीश वाल्मीकि एडवोकेट, विजेंद्र सिंह फ़ौजी, गंगा सिंह यादव, मनोज चौधरी, सी. पी आर्या समेत बड़ी संख्या में सपाई मौजूद रहे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *