देश

होटल में चला रहा था जिस्म का कारोबार,  भाजपा नेता साथियों के साथ गिरफ्तार

हावड़ा (पश्चिम बंगाल)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय नेता और 10 अन्य लोगों को हावड़ा जिले के एक होटल में देह व्यापार रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय भाजपा नेता सब्यसाची घोष और उनके 10 सहयोगियों को बृहस्पतिवार शाम को संकरेल इलाके के एक होटल पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया। संदेशखालि में अपने नेताओं द्वारा महिलाओं के कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रही सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा को, उसके नेता की देह व्यापार में गिराफ्तारी को लेकर आड़े हाथ लिया। तृणमूल कांग्रेस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘ भाजपा नेता सब्यसाची घोष नाबालिग लड़़कियों से हावड़ा के संकरेल इलाके के होटल से देह व्यापार कराते हुए पकड़े गए हैं। पुलिस ने 11 आरोपियों और छह पीड़िताओं को मौके से पकड़ा है। यह भाजपा है। वे बेटी की रक्षा नहीं करते, वे दलालों की रक्षा करते हैं।” भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई की ओर से अबतक मामले में प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *