नीरज सिसौदिया, बरेली
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के निर्देशानुसार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर 1 जुलाई से 7 जुलाई तक “PDA पेड़ लगाओ, सदस्य बनाओ” अभियान की शुरुआत करते हुए बरेली स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान केक काटकर, शर्बत वितरित कर, जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव समेत 54 युवाओं ने रक्तदान किया, 100 पौधों का रोपण कर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया और आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में 54 यूनिट रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर नौजवानों ने संकल्प लिया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर अखिलेश यादव को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएंगे।
कार्यक्रम के आयोजन में जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव व महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी पूरे कार्यक्रम में ऊर्जा के साथ जुटे रहे तथा कार्यकर्ताओं को बूस्ट अप करते रहे।
अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के आह्वान के अनुरूप समाजवादी पार्टी पूरे प्रदेश में 1 जुलाई से 7 जुलाई तक “PDA पेड़ लगाओ, सदस्य बनाओ” अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र, गांव और मोहल्ले में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा तथा प्रेम, भाईचारे और सामाजिक न्याय की भावना के साथ अधिक से अधिक लोगों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।
महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कहा कि अखिलेश यादव का जन्मदिन केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि जनसेवा और सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने का संकल्प दिवस है। रक्तदान, पौधारोपण और सदस्यता अभियान के माध्यम से समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव एवं विधायक अताउर रहमान, पूर्व सांसद वीर पाल सिंह यादव, विधायक शहज़िल इस्लाम, पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार, पूर्व विधायक सुल्तान बेग एवं विजय पाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, समता और संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार पौधारोपण, सदस्यता अभियान और जनसंपर्क कार्यक्रमों को प्रत्येक बूथ तक पहुंचाकर वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प पूरा करें।
कार्यक्रम की शुरुआत में केक काटा गया, कार्यालय के बाहर लोहिया द्वार पर राहगीरों को शर्बत वितरित करने हेतु कैम्प का आयोजन किया गया।

पार्टी नेताओं ने रक्तदाताओं का सम्मान कर उनके जनसेवा के जज़्बे की सराहना की।
बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिला, युवा एवं छात्र संगठन के सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे। पूरे सपा कार्यालय में उत्सव का माहौल रहा और कार्यकर्ताओं ने “अखिलेश यादव जिंदाबाद” तथा “2027 में समाजवादी सरकार” के नारों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
इस अवसर पर कार्यालय पर पर आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान की शुरुआत जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने की।

वहीं समापन 54 वां यूनिट महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने की, वहीं महानगर उपाध्यक्ष शेर सिंह गंगवार, पूर्व जिला महासचिव प्रमोद विष्ट, रविन्द्र यादव, निवर्तमान जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, अख़लाक़ अहमद अंसारी, सिम्पल कन्नौजिया, मोहित सक्सेना, महेन्द्र राजपूत, हैप्पी यादव, जितेंद्र मुंडे, कंबर एज़ाज़ शानू, पूर्व ब्लाक प्रमुख पुरुषोत्तम गंगवार, रणवीर जाटव, अहमद खान टीटू, युवजन सभा जिलाध्यक्ष मोहित भरद्वाज व महानगर अध्यक्ष दीपक यादव, छात्र सभा जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा, यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष एज़ाज़ अहमद व महानगर अध्यक्ष सचिन आनंद, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष आदित्य कश्यप, राकेश गुप्ता, ब्रजेश श्रीवास्तव, अब्दुल्लाह अख़लाक़, फैज़ रज़ा खाँ, फवाद रज़ा खाँ, सीमा श्रीवास्तव, रौशनी खान एड., गंगा सिंह यादव, अरबिंद यादव, नीरज वाल्मीकि, अरविन्द आनंद वाल्मीकि आदि ने रक्तदान किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव सक्सेना, इंजिनियर अनीस अहमद, पूर्व शहर विधानसभा प्रत्याशी राजेश अग्रवाल, डॉक्टर अनीस बेग, इंजिनियर अगम मौर्या, सुरेन्द्र मिश्रा, संगीता पाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद, दिनेश यादव, राजेश मौर्या, अनुज गंगवार, समयुन खान, राम प्रकाश यादव, सरफ़राज़ वली खान, डॉ. अमित सक्सेना, डॉ देवेंद्र सिंह, मो. कलीम उद्दीन, अमित राज सिंह, मनोहर पटेल, आदेश यादव गुड्डू, सैफ वली खान, सुरेन्द्र सोनकर, भद्र सेन गंगवार, दीपक वाल्मीकि, रमीज़ हाशमी, बाबा मियाँ, मो. वसीम अंसारी, डाल चंद वाल्मीकि, गुरु प्रसाद काले, प्रमोद यादव एड., हरी शंकर यादव, संजीव यादव, हैदर अली, अनिल जौहरी, मुकेश मिश्रा, मो. वसीम, रमीज़ हाशमी, कैंट विधानसभा अध्यक्ष हरिओम प्रजापति, आँवला विधानसभा अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह, पार्षद मो. आरिफ़ कुरैशी, पार्षद अलीम सुल्तानी, पार्षद रईस मियाँ, पार्षद शमीम अहमद, पार्षद इक़बाल बिल्डर तथा हाशमी, महिला सभा जिलाध्यक्ष स्मिता यादव व महानगर अध्यक्ष सरताज़ गज़ल अंसारी, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष भुवनेश प्रधान, छात्र सभा महानगर अध्यक्ष विक्रांत पाल, बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी महानगर अध्यक्ष अमित गिहार, अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष असलम खान व महानगर अध्यक्ष मोहसिन खान, सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राकेश यादव व महानगर अध्यक्ष रेहान यार खान व पूर्व अध्यक्ष मान सिंह यादव, अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष श्याम वीर यादव, रेहान खान, रविन्द्र श्रीवास्तव, ज्ञान यादव, अनुज आंनद वाल्मीकि, डॉ. चाँद, गौरव यादव, अशोक समाजवादी, सतेंद्र यादव, नरेंद्र यादव, सत्यवीर सिंह, नमित सिंह, जमुना प्रसाद मौर्या एड., कमलेश ठाकुर, पल्ल्वी सक्सेना, शशि चंद्रा, ममता सागर, दीपा जेम्स, मनीषा सक्सेना एड., तथा अकरम खान, पप्पू खान, छत्रपाल यदुवंशी, सोनू वाल्मीकि, रियाज़ हुसैन राज़ा, रोहित राजपूत, महेन्द्र बिक्रम सिंह, राजकुमार लोधी, इंदल लोधी, इश्तियाक सकलेनी, राम सेवक प्रजापति, सुरेन्द्र यादव, सोनू जेम्स, अनुज वाल्मीकि एड., दिलीप कुमार, विशाल जौहरी, अफसान खान, पीतांबर सिंह यादव, चंद्र सेन पाल, वेशपाल सिंह यादव, तोष पाल कुर्मी, मुकेश यादव आदि प्रमुख सपा पदाधिकारी मौजूद रहे।




