यूपी

पीडीए जनचेतना पदयात्रा में समर्थकों के साथ शामिल हुए डॉ. अनीस बेग, सरकार पर जमकर बरसे

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली

समाजवादी पार्टी की ओर से निकाली जा रही पीडीए जनचेतना पदयात्रा में सोमवार को सपा नेता डॉ. अनीस बेग अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए। पदयात्रा सपा जिला कार्यालय से शुरू होकर पटेल चौक, नावेल्टी चौराहा, जिला अस्पताल रोड और कुतुबखाना होते हुए घंटाघर पहुंची। इस दौरान डॉ. अनीस बेग अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चलते नजर आए।

डॉ. अनीस बेग ने कहा कि समाजवादी पार्टी बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे आम जनता से जुड़े मुद्दों को उठा रही है। उन्होंने कहा कि पीडीए की एकजुटता और सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के साथ युवाओं को रोजगार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और शिक्षा के समान अवसर दिलाना भी पार्टी की प्राथमिकता है। पदयात्रा का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों तक पहुंचना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।

डॉ. अनीस बेग ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी जनता की आवाज उठा रही है। उन्होंने इस अभियान को जिले की सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचाने और लोगों से संपर्क बढ़ाने की बात कही।

पदयात्रा में सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, स्मिता यादव, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुलतानी, हुरिया रहमान, गजल अंसारी, ऋषि यादव, खुसरो मिर्जा, नीरज वाल्मीकि, मुकेश मौर्य, विजय वाल्मीकि, अनिल वाल्मीकि, दिलीप वाल्मीकि, सुहैल, फैम अंसारी और जफर कुरैशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *