उत्तराखंड

नशे के खिलाफ व पर्यावरण की सुरक्षा को थ्वालखेड़ा के नागरिकों ने निकाली रैली

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर 

टनकपुर चम्पावत आज थावलखेरा के प्रधान सुंदर सिंह के नेतृत्व में महिलाओं और नागरिकों ने लोगो को जागरूक करने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र से एक रैली निकाली रैली में दो सौ से ज्यादा महिला और पुरुषों ने योगदान दिया जिसमें ज्यादा संख्या महिलाओं की थी तय कार्यक्रम अनुसार साय लगबग साढ़े तीन बजे लोग आंगनबाड़ी केंद्र में एकत्र हुए फिर हाथो में तख्तियां लेकर खेतखेड़ा,भोटिया पड़ाव ओर थावलखेरा में घूमे ओर नारे लगाए शराब है खराब,छोड़ दो भाई छोड़ दो सराब पीना छोड़ दो,न उजाड़ो धरती माँ को न उजाड़ो खुले में सोच छोड़ दो, कूड़ा करकट खुले में न फेंको कार्यक्रम में बेथनी जीवन धारा ने भी हिस्सा लिया.

कार्यक्रम मे गायत्री महर, गीता महर, पूजा जोशी, हेमा पाण्डे, पुष्पा पाण्डे, कमला महर, देवकी देवी, सिस्टर प्रीति,शारदा आदि लोग शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *