नीरज सिसौदिया, बरेली
श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव की स्मृति में आयोजित होने वाली पीडीए जनचेतना पदयात्रा को सफल बनाने के लिए समाजवादी पार्टी महानगर ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में 23 नवंबर से 6 दिसंबर तक शहर एवं कैंट विधानसभा क्षेत्रों में निकलने वाली पदयात्रा की तैयारियों, जनसंपर्क अभियान और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कहा कि यह पदयात्रा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पीडीए समाज के अधिकारों, सम्मान और सामाजिक न्याय की आवाज को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है। सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और एकजुटता के साथ पदयात्रा को सफल बनाने में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा के झूठे प्रचार और खोखले दावों की पोल जनता के सामने खोली जाएगी तथा समाजवादी पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा भाजपा ने झूठी – झूठी बाते फैला कर जनता को गुमराह किया है, उस झूठे प्रचार का भंडा फोड़ किया जाएगा।
प्रदेश सचिव मो. कलीमुद्दीन ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से समाज का हर वर्ग परेशान है। पदयात्रा के माध्यम से जनता को जागरूक कर पीडीए की एकजुटता को मजबूत किया जाएगा।
संजीव सक्सेना ने कहा कि पदयात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। शहर और कैंट विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा।

डॉ. अनीस बेग ने कहा कि पीडीए की आवाज को बुलंद करने और सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने में यह पदयात्रा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ इसमें सहभागिता करनी चाहिए।
बैठक का संचालन करते हुए महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने कहा कि पदयात्रा को सफल बनाने के लिए महानगर संगठन पूरी तरह तैयार है। सभी जोन, सेक्टर और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के सहयोग से यात्रा को व्यापक जनसमर्थन दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के झूठे प्रचार का जवाब जनता के बीच जाकर तथ्यों के साथ दिया जाएगा और समाजवादी पार्टी की विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा।
बैठक में पदयात्रा की रूपरेखा, प्रचार-प्रसार, जनसंपर्क और कार्यकर्ताओं की सहभागिता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी ने एकजुट होकर पदयात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर ज़िला उपाध्यक्ष प्रमोद बिष्ट, महानगर उपाध्यक्ष शेर सिंह गंगवार, खालिद खाँ, गौरव सक्सेना, राम प्रकाश यादव, समयुन खान, गोविन्द सैनी, राजेश मौर्या, नूतन शर्मा, शिवेंद्र नाथ चौबे, सुरेन्द्र सोनकर, रणवीर जाटव, शहर विधानसभा अध्यक्ष हसीब खान, कैंट विधानसभा अध्यक्ष हरिओम प्रजापति, अनुज गंगवार, सिम्पल कन्नौजिया, महानगर कोषाध्यक्ष मोहित सक्सेना, नाजिम कुरैशी, पार्षद मोहम्मद आरिफ़ कुरैशी, पार्षद अब्दुल कय्यूम खाँ मुन्ना, सलीम पटवारी, अलीम सुल्तानी, रईस मियाँ अब्बासी, इक़बाल बिल्डर, पार्षद मो. शाकिर, सचिव हैप्पी यादव, अनुज वाल्मीकि, बाबा मियाँ, दीपक वाल्मीकि, ऋषि यादव, रेहान अंसारी, डॉ. चाँद, इसराफिल खान, इश्तियाक सकलेनी, अकरम खान, युवजन सभा महानगर अध्यक्ष दीपक यादव, लोहिया वाहिनी अध्यक्ष मो. आसिफ खान, महिला सभा की महानगर महासचिव मनीषा सक्सेना एड., मज़दूर सभा महानगर अध्यक्ष अशफ़ाक़ चौधरी, सैनिक प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष रिहान रज़ा खान, महेन्द्र सिंह, संजय वर्मा आदि प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।
वहीं आज महिला सभा की महानगर महासचिव एड. मनीषा सक्सेना के प्रयास से इज्जतनगर निवासी समाजसेवी शीलू त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कराया, उन्हें महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।




