यूपी

अजय शुक्ला ने किया कैंट व शहर से कांग्रेस प्रत्याशियों का स्वागत

नीरज सिसौदिया, बरेली

आज दिनाँक 27 जनवरी गुरुवार को महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में एवं महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व में बरेली महानगर के अंतर्गत विधानसभा सीटों के दोनों प्रत्याशियों के स्वागत किया गया। 124 शहर विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी कृष्ण कांत शर्मा एवं 125 बरेली कैंट विधानसभा से प्रत्याशी हाजी इस्लाम बब्बू का महानगर अध्यक्ष के निज निवास पर फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। बैठक में महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने बताया की बरेली महानगर में कांग्रेस पार्टी अपनी दोनों सीटों पर मजबूती से लड़ेगी और विजय प्राप्त करेगी हमारे कमेटी की सारी तैयारियां चुनाव हेतु पूर्ण कर ली गई हैं पूरी महानगर कांग्रेस कमेटी अपने दोनों प्रत्याशियों के साथ चुनाव में जुट कर दोनों प्रत्याशियों को विजय की ओर लेकर जाएगी।
निश्चित तौर पर पूरे बरेली जनपद में हमारे महानगर की दोनों सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार मजबूती से चुनाव लड़ेंगे और भारतीय जनता पार्टी एवं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को मात देकर विजय हासिल करेंगे।
कार्यक्रम में विजय मौर्य,योगेश जौहरी,इमराना हुसैन, डा. सरवत हाजमी, मुकेश बाल्मीकि, अनिल देव शर्मा,अब्दुल अल्वी, तवरेज,पंकज शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *