यूपी

युवाओं के आदर्श एवं प्रेरणा स्रोत थे स्वामी विवेकानंद : डॉ. अरुण कुमार

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली

अखिल भारतीय चित्रांश महासभा बरेली परिवार के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सक्सेना एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष रजनीश सक्सेना के नेतृत्व एवं शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार के मुख्य आतिथ्य में बरेली नगर निगम स्थित पार्क में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर विवेकानंद जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर भव्य माल्यापर्ण किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ.अरुण कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी युवाओं के प्रेरणा स्रोत है ,युवाओं को उनके पदचिन्हों पर चलना चाहिए। संचालन उपाध्यक्ष मनोज सक्सेना ने किया। आभार महामंत्री अनूप कुमार सक्सेना ने व्यक्त किया। इस अवसर पर राकेश कुमार सक्सेना, रजनीश सक्सेना, गोविंद मोहन सक्सेना, मनोज सक्सेना, अनूप कुमार सक्सेना, विमल सक्सेना, रिंकेश सौरखिया, मोहित जौहरी,विशाल श्रीवास्तव, संजीव सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *