पंजाब

सीनियर डीसीएम ने चलाया टिकट चेकिंग अभियान

फिरोजपुर। मंडल रेल प्रबंधक विवेक कुमार के निर्देश पर सीनियर डीसीएम मोनू लूथरा के नेतृत्व में टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें कुल 506 केस पकड़े गए और 236695 रुपए जुर्माना वसूला गया। टिकट चेकिंग करने वाली टीम में वाणिज्य निरीक्षक प्रदीप कुमार विक्रांत कुमार दीपक सुशील वीरेंद्र कुमार समेत 37 लोगों का स्टाफ था।
फिरोजपुर रेल मंडल के पीआरआई विक्रांत ने बताया कि डीआरएम के निर्देश पर मोनू लूथरा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। इस दौरान फिरोजपुर लुधियाना जालंधर और अमृतसर सेक्शनों में यात्रियों के टिकट जांचे गए। कुल 506 केस पकड़े गए जिनसे कुल दो लाख 36695 रुपए जुर्माना वसूला गया। डीआरएम ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *