देश बिहार

औरंगाबाद का सीईओ रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

औरंगाबाद। पटना की विजिलेंस टीम ने औरंगाबाद जिला के दाउदनगर के सीईओ विनोद कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उन्हें जमीन अधिग्रहण के मामले में ₹200000 रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी रविवार देर रात उनके घर से की गई।
सूत्रों के मुताबिक दाउदनगर के सीईओ नासरीगंज पुलिस पुल निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण के मामले में रिश्वत मांग रहे थे। पटना विजिलेंस विभाग को इसकी सूचना मिल गई थी। विजिलेंस ने पहले अपने स्तर पर जांच कर मामले की पुष्टि की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर रविवार देर रात विनोद कुमार के घर पर छापेमारी की गई। सूत्र बताते हैं कि छापेमारी के दौरान उन्हें 200000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। फिलहाल विजिलेंस की टीम आगे की कार्यवाही कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *