दिल्ली देश मेट्रो

हिंदुओं के हवाले की जाए अयोध्या की बाबरी मस्जिद : रिजवी

नई दिल्ली। शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को एक चिट्ठी लिखकर बाबरी मस्जिद हिंदुओं के हवाले किए जाने की अपील की है। इतना ही नहीं रिजवी ने बाबरी मस्जिद समेत कुल 9 अन्य मस्जिदों को भी हिंदुओं के हवाले करने की मांग की है जो मंदिर तोड़कर बनाई गई थी। उन्होंने ऐसी सभी मस्जिदों को हिंदुओं को वापस किए जाने क्यों कहा है।
पत्र में रिजवी ने लिखा है कि मुगल बादशाह हूं और उनसे पहले हिंदुस्तान आए सुल्तानों ने हिंदुस्तान को लूटा और मंदिरों को तोड़ा। कुछ मंदिरों को तोड़कर वहां मस्जिदें भी बनवा दी गई हैं जिसका गवाह इतिहास है।
रिजवी ने इस्लाम के उद्देश्यों का हवाला देते हुए कहा है कि किसी की भी जमीन कब्जा करके उस पर किसी इबादतगाह को जबरन तोड़कर मस्जिद बनाना इस्लाम के मुताबिक जायज नहीं है। उन्होंने लिखा है कि कुछ मंदिरों को तोड़कर वहां मस्जिदें भी बनवाई। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पर सवालिया निशान लगाते हुए रिजवी ने लिखा है कि मैं जानता हूं कि आपके संगठन में कट्टरपंथी मानसिकता रखने वाले मुल्लाओं का वर्चस्व बना हुआ है इसलिए मुझे पूरा यकीन है कि आपका संगठन कट्टरपंथी मानसिकता के चलते इस पर विचार नहीं करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *