खेल

जिमनास्टिक वर्ल्ड कप में ब्रांज जीतने वाली अरुणा रेड्डी को 2 करोड़ देने का ऐलान

हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने जिमनास्टिक वर्ल्ड कप में ब्रांच जीतकर इतिहास रचने वाली अरुणा रेड्डी को 2 करोड़ रुपए कैश पुरस्कार देने का ऐलान किया है।
बता दें कि तेलंगाना की रहने वाली अरुणा रेड्डी पहली महिला भारतीय जिमनास्ट हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में आयोजित वर्ल्ड कप में व्यक्तिगत स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता है।
किसी और ने उन्हें नगद पुरस्कार देने का एलान करते हुए कहा कि अरुणा ने न सिर्फ तेलंगाना का बल्कि पूरे देश का नाम विश्व में ऊंचा किया है अतः वह इस पुरस्कार की हकदार हैं। इसलिए प्रदेश सरकार ने उन्हें दो करोड़ रुपए की नकद राशि बतौर पुरस्कार देने का निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *