देश बिहार

बिहार विधानसभा में राजद विधायकों का प्रदर्शन

दिवाकर, पटना
आंध्र प्रदेश के बाद अब बिहार को भी विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग जोर पकड़ने लगी है। शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों ने बिहार विधानसभा परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।
विरोध प्रदर्शन कर रहे राजद विधायकों का कहना था कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा जब तक नहीं मिल जाता तब तक बिहार का समुचित विकास संभव नहीं है। अतः केंद्र सरकार जल्द से जल्द बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दे साथ ही इसके विकास के लिए विशेष पैकेज भी जारी करें। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग आज भी गरीबी से जूझ रहे हैं। सरकार उन्हें रोजगार नहीं दे पा रही है। मौजूदा सरकार विकास के मोर्चे पर फेल हो चुकी है। अतः बिहार को विशेष राज्य का दर्जा जल्द से जल्द दिया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *