देश

पंकज भट्ट को यूपी में मिला उत्तराखंड गौरव सम्मान

नीरज सिसौदिया, बरेली

समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले उत्तराखंड मूल के रेल कर्मी पंकज भट्ट को उनके सराहनीय कार्यों के लिए उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में उत्तराखंड गौरव ,सम्मान से नवाजा गया है।

पर्वतीय सांस्कृतिक समाज, बरेली कैंट द्वारा विजयादशमी के दिन उन्हें “कोरोना योद्धा और “उत्तराखंड गौरव”सम्मान से कैंट विधायक  संजीव अग्रवाल द्वारा मंडल आयुक्त, जिलाधिकारी, न्यायधीश, विंग कमांडर, मेजर, नगर आयुक्त, मेयर, अध्यक्ष/आई.एम.ए आदि गणमान्य अतिथियों की उपस्तिथि में प्रदान किया गया। पंकज भट्ट ने इसके लिए मनोज पांडे, दिनेश पांडे, सुरेंद्र बिष्ट, भूपाल सिंह बिष्ट,एन डी पांडे, अमित पंत, विनोद जोशी, मुकुल भट्ट, सती सर, सती मैम, कमलेश बिष्ट,रामु चंद,चंदन तिवारी,बसंत लेखक और पदम सिंह रावत का आभार जताया है।

पंकज ने कहा कि वह इस सम्मान की गरिमा को बरकरार रखेंगे। इसे कभी नहीं होने देंगे। समाजसेवा के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने मंच का सफल संचालन करने के लिए भूपाल सिंह और कार्यक्रम के आयोजन के लिए पर्वतीय सांस्कृतिक समाज के सभी पाधिकारियों का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *