नीरज सिसौदिया, जालंधर
शहर में धड़ल्ले से अवैध निर्माण किए जा रहे हैं और नगर निगम के अधिकारी उसके खिलाफ कोई कार्यवाही करने को तैयार नहीं| अर्जुन नगर, गांव रेरू, सलेमपुर रोड, गढ़ा रोड मकसूदा आदि इलाकों में धड़ल्ले से अवैध निर्माण किए जा रहे हैं लेकिन इनके खिलाफ नगर निगम के अधिकारी कोई भी कार्यवाही नहीं कर रहे|
बता दें कि गांव रेरू मोहल्ला बचिंत नगर में अवैध कॉलोनी में लगभग 4 से 5 कोठियां टी पॉइंट के पास तैयार की जा रही हैं लेकिन इनके खिलाफ कोई कार्यवाही अब तक नहीं की गई| इसी तरह अर्जुन नगर सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल के पास अवैध कॉलोनी काट कर उसमें अवैध रूप से मकान बनाए जा रहे हैं इसके बावजूद निगम के अधिकारी कोई कार्यवाही करने को तैयार नहीं|

कुछ ऐसी ही स्थिति सलेमपुर रोड श्मशान घाट के आगे और पीछे हैं| यहां अवैध कॉलोनी में अवैध दुकानें तैयार की जा रही हैं और अवैध कॉलोनी भी काटी गई है लेकिन इसके खिलाफ कोई भी कार्यवाही नगर निगम के अधिकारियों ने नहीं की| इसी तरह गदाईपुर से मुसलमानों की ओर जाते हुए स्वर्ण पार्क के पास भी अवैध रूप से इमारतों का निर्माण किया जा रहा है लेकिन निगम के अधिकारी कोई कार्यवाही करने को तैयार नहीं|

सबसे बुरा हाल तो शहरी इलाकों का है जहां एटीपी विकास दुआ ने अवैध रूप से निर्माण करने की खुली छूट दी हुई है और निगम के राजस्व को करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा है| विकास के कार्य क्षेत्र में आने वाले इलाकों में धड़ल्ले से अवैध निर्माण किया जा रहा है| बस स्टैंड के बैक साइड में गढ़ा रोड पर अवैध रूप से कमर्शियल बिल्डिंग बनाई जा रही है जबकि बस स्टैंड पर ही नवजोत सिंह सिद्धू ने अवैध दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की थी|
इतना ही नहीं विकास दुआ के काले कारनामों की गवाही TV सेंटर के ठीक अपॉजिट बनाया जा रहा एक शोरुम भी दे रहा है| ईश्वर उनकी जगह पर पहले मैरिज पैलेस होता था अब इस पैलेस को तोड़कर शो रूम तैयार कर दिया गया है लेकिन नगर निगम के अधिकारियों ने कोई भी कार्रवाई करना मुनासिब नहीं समझा|
विकास विभाग के ही कार्य क्षेत्र में पड़ने वाले मॉडल टाउन में भी अवैध निर्माणों का बुरा हाल है| मॉडल टाउन जैसे पॉश इलाके में लोगों ने नक्शे में पार्किंग तो पास करवा ली लेकिन अब पार्किंग में शोरूम खोल दिए गए हैं| यहां पर तमाशा बार एंड रेस्टोरेंट की पार्किंग को स्टोर बना दिया गया है और गाड़ियां सड़क पर खड़ी होती हैं| स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने भी तमाशा के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश दिए थे लेकिन उनके जाते ही वह आदेश भी हवा हो गए| तमाशा के पास ही स्थित वादा फैशन शो रूम 20 मिनट में चलाया जा रहा है| इसी तरह अन्य इमारतों में भी पार्किंग बंद करके उसे कमर्शियल रूप से इस्तेमाल किया जा रहा है| नगर निगम के अधिकारी नगर निगम के अधिकारी सिद्धू की सख्ती के बावजूद निगम को करोड़ों रुपए का चूना लगा रहे हैं| इस तरह ना तो मेयर का ध्यान है और ना ही निगम कमिश्नर दीपर्व लाकड़ा का।