उत्तराखंड

आंधी से पार्क में गिरा पेड़, एक दबा, हालत गंभीर

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर
गुरुवार शाम करीब छह बजे तेज आंधी के चलते स्थानीय पार्क का एक विशालकाय पेड़ गिर गया जिसके नीचे एक आदमी दब गया। उसे स्थानीय लोगों और पुलिस ने क्रेन आने से पहले बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

वीरवार सुबह से ही मौसम करवट बदल रहा था. दोपहर बाद धूल भरी आंधी चलने लगी. इसके कारण पार्क की सड़क के दूसरी ओर रजाई गद्दे की दुकान चलाने वाले नईम पुत्र मेहदी हसन उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 3, वर्मा लाइन पेड़ के नीचे दब गया खबर भेजे जाने तक राजस्व विभाग पेड़ को आरे से कटवाने में जुटा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *