उत्तराखंड देश

रीठा साहिब में जोड़ मेले का शानदार आगाज

भगवान राम सेवादार

पाटी, रतिया और लाधिया के संगम में स्थापित रीठासाहिब गुरुद्वारा में आज विश्व प्रसिद्ध जोड़ मेले का शुभारम्भ लाखों भक्तों की उपस्थिति में पाटी की उपजिलाधिकारी निर्मला बिष्ट और मुख्य विकास अधिकारी सुरेंद्र बिष्ट द्वारा संयुक्त रूप से किया गया.

शिविर में कानूनी जानकारी देते भगवान राम सेवादार

वहीं, उद्धघाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबा तरसेम सिंह ओर संचालन अजीत पाल ने किया. पाटी की उपजिलाधिकारी निर्मला बिष्ट का धन्यवाद किया कि उनके द्वारा अस्थायी पुल, पेयजल आपूर्ति, अस्थायी पार्किंग आदि की व्यवस्था की गई. मेले में जहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क उपचार किया जा रहा है, वहीं नानकमता कि टीम द्वारा भक्तों को निशुल्क नाश्ता चाय,ठंडा,पकोड़ा आदि दिए जा रहे हैं.

रास्ते में लगाये गये लंगर में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु

रीठासाहिब की ओर से भगवान राम सेवादार गुरुद्वारा के द्वारा निशुल्क कानूनी जानकारी और किताबें मुफ्त दी जा रही हैं. यह मेला 29 मई पूर्णमासी के दिन खत्म होगा.

मेले के लिये बनाई गई अस्थायी पार्किंग में खड़े वाहन

आज से अखंड पाठ शुरू किया गया है जो 48 घंटे में ख़त्म होगा. अंतिम दिन भंडारे के साथ इसका समापन होगा. इस कार्यक्रम में पंजाब, राजस्थान, , दिल्ली, नानकमत्ता, उत्तर प्रदेश और विदेशों से लाखों श्रद्धालु पुण्य कमाने आते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *