बिहार

पुण्य तिथि पर पंडित नेहरू को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

Share now

सहरसा : जिला अल्पसंखयक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष महबूब आलम की अध्यक्षता में पंडित राजेंद्र मिश्र भवन कांग्रेस कार्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि मनाई गई । उनके चित्रों पर माला अर्पण कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर जिला एवं ब्लाक के सभी कांग्रेसी पदाधिकारी मौजूद थे सभा को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस नेता चाँद मंजर इमाम ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की मृत्यु 27 मई, 1964 को हुई थी. वह भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के महान सेनानी एवं स्वतन्त्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे। जवाहर लाल नेहरू, संसदीय सरकार की स्थापना और विदेशी मामलों में ‘गुटनिरपेक्ष’ नीतियों के लिए विख्यात हुए। 1930 और 1940 के दशक में भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से वह एक थे।जवाहरलाल नेहरू हमारी पीढ़ी के एक महानतम व्यक्ति थे। जवाहरलाल नेहरू ने भारत को तत्कालीन विश्व की दो महान् शक्तियों का पिछलग्गू न बनाकर तटस्थता की नीति का पालन किया। नेहरूजी ने निर्गुटता एवं पंचशील जैसे सिद्धान्तों का पालन कर विश्व बन्धुत्व एवं विश्वशांति को प्रोत्साहन दिया। उन्होंने पूंजीवाद, साम्राज्यवाद, जातिवाद एवं उपनिवेशवाद के ख़िलाफ़ जीवनपर्यन्त संघर्ष किया। अपने क़ैदी जीवन में जवाहरलाल नेहरू ने ‘डिस्कवरी ऑफ़ इण्डिया’, ‘ग्लिम्पसेज ऑफ़ वर्ल्ड हिस्ट्री’ एवं ‘मेरी कहानी’ नामक ख्यातिप्राप्त पुस्तकों की रचना की।इस अवसर पर एजाज अंजुम, मुख्तार आलम, पप्पू मार्शल, मो• इरफान, रंजित कुमार, किशौर यादव, संतोष यादव, अजय कुशवाहा, किरण मेहता, रनवीर कुमार, पंकज ठाकुर, जावेद अली, बाबू खान, लियाकत अली, जुबैर खान, असलम खान इत्यादि कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *