बिहार

समस्तीपुर जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर हुई आईटीआई की प्रवेश परीक्षा

समस्तीपुर से अमित कुमार यादव रिपोर्ट 

समस्तीपुर जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर आज रविवार को आईटीआई की प्रवेश परीक्षा कड़ी जांच के बीच शुरू हुई। परीक्षा के पूर्व में निर्देश के बावजूद फूल शर्ट और जूते पहन कर परीक्षा देने के लिए पहुँचे छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा ।उन्हें परीक्षा हॉल के अंदर प्रवेश के पूर्व अपनी फूल शर्ट और जूते उतारने पड़े। परीक्षा में कदाचार रोकने के लिए जांच की कड़ी व्यवस्था की गई थी। पंक्ति में खड़े सभी छात्रों की एक-एक कर जांच के बाद ही अंदर जाने दिया गया। सदर एसडीओ अशोक कुमार मंडल ने बताया कि फिलहाल शांतिपूर्ण परीक्षा चल रही है। वहीं, प्रशासन भी अपना काम बखूबी निभा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *