देश

शिक्षाविद् भोलाराम काे पुण्यतिथि पर किया याद

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
शिक्षाविद सह बीडी पब्लिक स्कूल नावाडीह के संस्थापक स्व. भोलाराम महतो की दूसरी पूण्य तिथि शुक्रवार को स्कूल परिसर में नावाडीह के पूर्व संरपच टेकलाल कानू की अध्यक्षता में मनाया गया । यहां उपस्थित लोगों ने स्व. महतो के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्वासुमन अर्पित करते हुए नमन किया । मौके पर लोगों ने स्व. महतो के जीवनी पर प्रकाश डाला ।

वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के प्रति लगाव रखकर ही हम उनको सच्ची श्रद्वांजलि दे सकते हैं । स्व. महतो के आत्मा की शांति को ले दो मिनट का मौन धारण किया गया ।

मौके पर देवी महतो स्मारक इंटर कॉलेज के प्राचार्य चंद्रिका प्रसाद, नावाडीह बीईईओ बीपी मोदी, मुखिया संघ बोकारो जिला महासचिव गौरीशंकर महतो, पूर्व प्रमुख मोहन महतो, सहरिया मुखिया लालजी महतो, गांधी मेमोरियल स्कूल के प्रधानाध्यापक तुलसी महतो, विनोद बिहारी स्कूल के प्रधानाध्यापक अंजमुल अंसारी, झामुमो जिला उपाध्यक्ष बालेश्वर महतो, प्रखंड सचिव सोनाराम हेम्ब्रम, झामुमो किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष भुनेश्वर महतो, झामुमो नावाडीह पंचायत अध्यक्ष भोलाराम महतो, पूर्व मुखिया दिलीप कुमार सहित शिबू कुमार, राजेश महतो आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *