जालंधर : वार्ड नंबर 45 की सफाई स्ट्रीट लाइट और सीवरेज की समस्या पहल के आधार पर हल की जाएंगी। वार्ड वासियों को सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी और वार्ड को आदर्श वार्ड बनाया जाएगा। यह बातें वार्ड नंबर 45 की पार्षद जसपाल कौर भाटिया ने वार्ड के अंतर्गत पड़ते न्यू गोविंद नगर इलाके में आयोजित महिलाओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहीं। भाटिया ने कहा कि वार्ड में स्थित पार्क और ग्रीन बेल्ट का सुंदरीकरण करना मेरी प्राथमिकता है। इसके लिए मैं जल्द ही जन अभियान शुरू करूंगी जिसमें जनता का सहयोग सबसे अधिक जरूरी है। जनता के सहयोग के बिना यह कार्य मुमकिन नहीं है। महिलाओं के साथ बैठक करने के बाद उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा भी किया। जहां उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और उनके निजात का भरोसा दिलाया।
इस दौरान उनके साथ डेजी अरोड़ा, विनय खुल्लर, श्वेता अरोड़ा, सोनिया, पूनम, मनदीप चावला, डिंपी, अलका, वंदना, अनु और इंदरजीत कौर समेत बड़ी संख्या में अन्य महिलाएं भी मौजूद थीं।



