उत्तराखंड

क्षेत्र में लगी थी धारा 144 जब निकाला था जुलूस : एसडीएम चन्याल

Share now

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर
सेंट फ्रांसिस के छात्र कुणाल भारती की मौत के अगले दिन निकाले गए जुलूस पर उप जिला अधिकारी अनिल कुमार चन्याल ने सवाल उठाते हुए स्कूल प्रबंधक और प्रिंसिपल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। चन्याल ने कहा कि जब जुलूस निकाला गया था तो क्षेत्र में बोर्ड परीक्षाओं के चलते धारा 144 लागू की गई थी। ऐसे में बिना इजाजत के जुलूस निकालना गैरकानूनी है। इसलिए उन्होंने स्कूल प्रबंधन और प्रिंसिपल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नेशनल हाइवे को पार्टी बनाए जाने के सवाल पर उप जिलाधिकारी ने कहा कि नेशनल हाईवे का काम अभी पूरा नहीं हुआ है वह प्रगति पर है इसलिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी को पार्टी नहीं बनाया जा सकता।
वही जब इस संबंध में स्थानीय विधायक कैलाश गहतोड़ी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि कुणाल भारती की मौत के लिए ट्रांसपोर्टर के आगे खड़ा ट्रक जिम्मेदार है अतः ट्रांसपोर्टर के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए स्कूल के खिलाफ कोई भी कार्यवाही नहीं होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *