उत्तराखंड

पहले नवरात्र पर गांधी ग्राउंड से निकाली गई साइकिल रैली

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर
नवरात्र के पहले दिन शहर के गांधा ग्राउंड से साइकिल रैली का आयोजन किया गया. आज प्रातःकाल 10 बजे वार्ड नं.08 चौराहा से नव संवत्सर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 2075 के शुभ उपलक्ष्य पर यह रैली निकाली गई. यह रैली नगर भ्रमण करने के बाद वापस गांधी ग्राउंड में आकर संपन्न हुई.

रैली के संयोजक सौरभ कलखुड़िया ने समापन के दौरान विद्यार्थियों के बीच अपने विचार रखे. उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति को बचाने के लिए सभी को आगे आना होगा और विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने व स्वच्छता का विशेष ध्यान देने का आग्रह किया. जिसमें नगर के सभी विधार्थियों तथा युवाओं के द्वारा हर्षोल्लास के साथ नव वर्ष का स्वागत किया गया.
इस मौके पर कपिल उप्रेती, करन, कुंदन मेहरा, अमित गड़कोटी, मोहित गड़कोटी, हिमांशु, मुकेश, कमल भंडारी, सुमित कलखुड़िया आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *