हरियाणा

हम फाउंडेशन ने किया ब्रह्मसरोवर पर आपके विचार आपकी धरा कार्यक्रम का आयोजन

कुरुक्षेत्र, (ओहरी )

हम फाउंडेशन सामाजिक संस्था द्वारा पृथ्वी दिवस के अवसर पर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए ब्रह्मसरोवर पर आपके विचार आपकी धरा कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने पर्यावरण संतुलन के लिए अपने विचार लिख कर जाहिर किए।
कार्यक्रम अध्यक्ष समाजसेवी अमित रोहिल्ला ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए लोगों में जागरूकता लानी जरूरी है। हम प्रकृति का विकास के नाम पर दोहन करते जा रहे हैं जिसके कारण प्राकृतिक आपदाऐं भी बढ़ती जा रही हैं। सबका सामूहिक प्रयास ही धरती को बचा सकता है। अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए बच्चों को भी प्रेरित करना चाहिए।
कार्यक्रम संयोजक विकास शर्मा ने बताया कि संस्था पर्यावरण संरक्षण के लिए हर घर वृक्ष अभियान, मेरा बगीचा अभियान आदि अनेक कार्यक्रम चला कर लोगों को पोधै लगाने व पानी बचाने के लिए जागरूक कर रही है। कार्यक्रम में संजय चौधरी, पंकज शर्मा, डॉ रामचंद्र, शंभू नाथ वत्स, कृष्ण पांचाल, राजीव शर्मा वकील, राकेश वर्मा, दिलावर सगवाल, जितेंद्र कंवल, अनामिका शर्मा, रेखा शर्मा, सीमा, संजय वर्मा आदि अनेक स्वयंसेवकों ने लोगों को जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *